Motivational story in hindi शरारती मोहन की

      Motivational story in hindi शरारती मोहन की 

     समस्या तो हर किसी के जीवन मे आता है। कोई इस समस्या का हल आसानी से निकाल लेता है और कोई इस समस्या कि गुथ्थी मे फस जाता है। आज कि हमारी कहाँनी है एक छोटे से नन्हे से 10 साल के बच्चे मोहन की। कि कैसे वह अपने माँ द्वारा दिए गए मुश्किल काम को आसानी से कर लेता है। कहानी को अंत तक जरूर पड़े। मैं आशा करता हूँ कि कहानी के अन्त मे आपको कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिलेगा। 

     बात उन दिनों कि है जब मोहन 10 साल का होता है। वे बहुत हि शरारती था। मस्ती भी बहुत करते थे, सभी उनसे परेशान रहते थे, और मोहन से खूब प्यार करते भी। उनमे एक खास बात थी। वे जिज्ञासु प्रवित्ति के थे सभी से खूब सवाल करते थे। कुछ तो ऐसे ऊटपटांग सवाल करते जिनका जवाब किसी को मालूम हि नहीं होता था। बिल्कुल परेशान करके रख देते थे। 

     एक दिन माँ घर पर हि ऑफिस वर्क कर रही थी। मोहन अपनी माँ को परेशान हि कर रखा था। माँ उसको एक मुश्किल कार्य देना चाहि जिससे वे कुछ कुछ घंटे उसी मे अटके रहे जिससे मैं भी आराम से अपने काम को पूरा कर लुंगी। लेकिन वे असफल हो जाती है। आगे देखते है कि वह क्या काम थे। 

     दरअसल काम यह था कि माँ ने वहीं पास रखी पुरानी बूक से नक्से वाले पन्ने को फाडा और उसके कई सारे टुकड़े कर दिए, और बोली "बेटा तुम इन पन्नो के टुकड़ो को जोड़कर नक्सा को पूरा करके मुझे दिखाओ।" मोहन को उस कागज के टुकड़ो को जोड़ने मे सिर्फ तीन मिनट हि लगता है। "माँ देखो मैंने नक्सा को पूरा बना लिया है।" माँ मोहन से पूछती है- "तुमने इतनी जल्दी इसे कैसे बना लिया?" तब मोहन माँ से बोलता है! "माँ आपने ध्यान नहीं दिया नक्से के दूसरे तरफ कार्टून बना हुआ था मैंने उस कार्टून को पूरा बनाया, नक्से अपने आप हि बन गया।" माँ मोहन को देखते हि रह गई। 

  1. Heart touching love story सुधीर और सुनीता की 
  2. Motivational story in hindi for success. Motivational story , new kahaniyan
  3. New motivation short story in hindi मौका चूक मत जाना 
  4. guru shishya ki kahani. शिष्य की परीक्षा ईश्वर क्या है भगवान क्या है
  5. New hindi kahaniyan, बच्चों की नई कहानियाँ एकता मे शक्ति की kahaniyan
  6. Biggest moral story ऊँठ और सियार की। मतलबी दोस्त। 
  7.  अकबर और बीरबल मजेदार कहानी हिंदी मे। बीरबल की चतुराई के किस्से और बीरबल की बुध्दि
  8. How to control your enger गुस्से को कैसे नियंत्रित करें। बहुत बढ़िया कहानी 
  9. दयालु विजय best moral story. Short moral story in hindi. 
  10. motivation worlds motivation story in hindi
  11. बुढ़िया और गाय की मजेदार कहानी moral story 

     दोस्तों कई सारे लोग इस उलझन मे रहते है कि इतना मुश्किल कार्य मैं कैसे कर पाऊँगा या इसे करने मे बहुत टाइम वेस्ट होगा आदि - आदि लेकिन वे उस समस्या का दूसरा पहलु देख नहीं पाते है। बेहतर यही होगा कि आप सांत दिमाग से पहले सोच समझ ले कि मैं इस काम को और किस - किस प्रकार से कर सकता हूँ। अर्थात समस्या के हर पहलु पर नज़र डालना चाहिए। जिससे आपको समझ मे आ जाएगा कि किस कार्य को किस प्रकार करना चाहिए। ये अनुभव वृद्दि मे भी सहायक साबित होंगे। यह कहानी आपको कैसी लगी हमें कमेंट जरूर करें।  


टिप्पणियाँ