80 word Moral story in hindi गुस्सैल सर्प और बड़ाई की शानदार कहानी।

80 word Moral story in hindi गुस्सैल सर्प और बड़ाई की शानदार कहानी। 

80 word Moral story in hindi गुस्सैल सर्प और बड़ाई की शानदार कहानी।

80 word Moral story in hindi गुस्सैल सर्प और बड़ाई की शानदार कहानी। 

       एक बार की बात है एक बढ़ई शाम होते ही अपनी सारी औजार एक बोरे में भरकर एक कमरे में रख दिया और घर चला गया। तभी वहां एक भूखा सर्प कमरे में प्रवेश किया, वह भोजन की तलाश करने की चक्कर में बोरी में घुस गया। उसे क्या पता था? कि बोरी में उसे नुकसान पहुंचाने वाली औजारे मौजूद है। 

         सर्प को बोरे में खाने की वस्तु नहीं मिला। लेकिन जैसे ही वह बोरे से बाहर आ रहा था, उसे एक आरी से चोट लग गया। सर्प को कष्ट होने लगा, वह क्रोधित हो गए और जिसने उसे कष्ट पहुंचाया है उसे सबक सिखाना चाहते थे। इसी कारण से वह सर्प अपने दोनों जबड़ो से आरी को जोर से दबाया।  लेकिन यह क्या उसके मुंह भी घाव से भर गया। खून से लथपथ हो गया।  अत्यधिक कष्ट होने लगा। 

       इस बार सर्प का गुस्सा सर पर चढ़ गया। और बिना सोचे समझे अपने पूरे शरीर को आरी से लपेट लिया और जोर से दबाने लगा।  उसका पूरा शरीर जगह-जगह से कट गया। तुरंत ही वहीं पर सर्प की मृत्यु हो गई। 

      आप भी इस छोटी सी कहानी से बहुत बड़ा सीख ले सकते हैं, कि कैसे लोग एक छोटी सी बात पर गुस्सा होकर बिना सोचे समझे उस पर प्रतिक्रिया करते हैं। जिससे उसका ही बहुत बड़ा नुकसान होता है। लेकिन उसे तुरंत पता नहीं चलता कि वह क्या करने जा रहा है जब उसका अंत होता है, तब अंत में पछतावा भी होता है कि उसने यह क्या कर दिया उसने बहुत बड़ा भूल कर दिया है। अब आप समझदार हैं समझगये होंगे। 

इसे भी अवश्य पड़े :- एक सैनिक की रुला देने वाली कहानी

टिप्पणियाँ