Raja ki kahani in hindi, जो होता है अच्छे के लिए होता है। ek raja ki kahani in hindi
एक बार की बात है, एक राजा चाकू का इस्तेमाल कर रहा था। अचानक उनकी एक उंगली कट जाती है। वहीं पर उपस्थित मंत्री राजा को कहते हैं:- चिंता मत करिए महाराज! जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए होता है।
राजा बोले :- यह आप क्या कह रहे हैं मंत्री? भला मेरा उंगली कट गया है और बोल रहे हो, जो होता है अच्छे के लिए होता है।
मंत्री बोले :- मैं बिल्कुल ठीक कह रहा हूं, महाराज! जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए होता है।
महाराज :- मैं तुम्हें कारागार में डाल देता हूं। फिर बोलना जो होता है अच्छे के लिए होता है।
राजा सिपाहियों से कह कर मंत्री को कारागार में बंद करा देता है। अभी भी मंत्री वही कह रहा था :- जो हुआ अच्छे के लिए हुआ, महाराज!
अगले दिन महाराज शिकार करने के लिए जंगल की ओर निकले। राजा शिकार तो नहीं कर पाए लेकिन वहां के कबीलों के लोगों ने राजा को बंदी बना लिया। कबीले के लोग राजा की बलि देना चाहते थे। लेकिन राजा की एक उंगली कटी हुई देखकर उन लोगो ने उसे खंडित समझकर राजा को छोड़ दिया।
राजा किसी तरह जंगल से अपने महल पहुंच गए। महल पहुंचते ही वह मंत्री के पास जाते हैं। मंत्री को धन्यवाद कहता है। आपने जो कहा था एकदम सत्य कहा था। जो होता है अच्छे के लिए होता है। इसी कटी हुई अंगुली के कारण कबीलो वालों के हाथों बलि चढ़ने से बच गया हूं। मुझे क्षमा करना, आपको कारावास में बंदी बना लिया।
मंत्री बोला :- क्षमा मत मांगिए महाराज ! जो होता है अच्छे के लिए होता है। यदि आप कल मुझे कारावास में बंदी ना बनाया होता तो आज मैं आपके साथ शिकार करने के लिए चला गया होता। आप तो वहां से बचकर आ जाते लेकिन मैं वहीं का वहीं पर रह जाता, और ना जाने वे लोग मेरे साथ क्या करते? इसलिए कह रहा हूं :- जो होता है अच्छे के लिए होता है।
शिक्षा :- यह कथन एकदम सत्य है हमारे जीवन मे जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए होता है।
0 टिप्पणियाँ