माँ... सबसे प्यारी मां, दिल को झु लेनी वाली माँ पर कहानी,Mother... Story on the dearest mother
सबसे प्यारी माँ
एक मां अपने बेटे के साथ मेला घूमने के लिए गई थी। वह लड़का अपनी मां के साथ खूब मजा कर रहे थे और साथ ही साथ मेला घूम रहे थे। पास मे हि सर्कस का खेल चल रहा था। लड़के ने देखा कि खेल हो रहा है, वह मां का हाँथ छोड़ खेल देखने में मगन हो गया। जब खेल खत्म हो गया, माँ पास में नहीं थी। वह बच्चा जोर जोर से रोने लगा। माँ….माँ…. पुकारता रहा।
मेला में कुछ कार्यकर्ता की नजर इस बच्चे पर पड़ गया। पूछा :- बेटा तुम्हारा मम्मी का क्या नाम है? लेकिन वह बच्चा अपनी मां के नाम बताने में असमर्थ थे। कार्यकर्ताओं की पूछने पर बताया :- मेरी मां बहुत खूबसूरत दिखती हैं। वह बहुत ही अच्छी दिखती हैं। कार्यकर्ता मेले से एक से बढ़कर एक खूबसूरत महिला लाता, लेकिन उनमें से कोई भी उस बच्चे का मां नहीं थी।
कार्यकर्ता भी थक हार कर बैठ गया था। जब शाम को कुछ भीड़ खत्म हो गया, एक काली से महिला जिसके चेहरे पर दाग लगी हुई थी. बच्चा उसे देख माँ…. माँ…. कह कर लिपट गया। कार्यकर्ता यह सब देख हैरान था। और होगा भी क्यों नहीं, इस दुनिया में मां कैसी भी हो अपने बच्चों के लिए सबसे खूबसूरत होते हैं और बच्चे भी कैसे भी हो मां के लिए अपना बच्चा सबसे प्यारा होता है।
0 टिप्पणियाँ