मनुष्य के आत्मविश्वासी होने के क्या क्या फायदे है? What are the benefits of being a man of confidence?

 मनुष्य के आत्मविश्वासी होने के क्या क्या फायदे है? What are the benefits of being a man of confidence?

** आत्मविश्वास**    

  * मनुष्य के सफलता का एक जबरदस्त साधन है वह है उसका आत्मविश्वास!आत्मविश्वासी के मन में क्षुद्र दुर्बलता नहीं होती है कि मेरा भाग्य ही खराब है!या यह मेरे भाग्य मे ही नहीं है!कभी भी आत्मविश्वासी भाग्य को दोषी नहीं ठहराता! अपितु अपने आत्मबल से कार्य को सिध्द कर अल्प समय मे ही सफलता अर्जित कर लेता है! 

मनुष्य के आत्मविश्वासी होने के क्या क्या फायदे है? What are the benefits of being a man of confidence?

* आत्मविश्वास एक ऐसी पूंजी है! इसके दम पर मनुष्य पहाड़ के तुल्य दुख आने पर भी नहीं घबराता है! तथा दृढ़ता से उसका मुकाबला कर उसे हरा देता है! 
   
* आत्मविश्वासी मनुष्य के अंदर आत्मबलशक्ति कूट कूट कर भरा होता है !वह अपने आत्मबल और मनोबल से हरेक कार्य को सहजता से कर लेता है! वह कभी घबराता नहीं है! हमेशा मन में यह विश्वास रखता है कि मैं इस कार्य के लिए पूर्णतः सक्षम हूँ! मैं यह काम को अच्छे से कर सकता हूँ और मुझे करना ही है! तथा मैं इस काम में सफलता भी प्राप्त करूँगा! ऐसा आत्मविश्वास बना कर भाग्य को दोष दिये विना ही कर्म करता चला जाता है!तथा हमेशा श्रेष्ठ कर्म करते हुए अपने आत्मबल और मनोबल को दृढ़ बनाये रखकर चारों ओर सफलता को ही दृष्टिपात् करता है!! 
    
ईश्वर हमारी दुर्बलता को दूर कर आत्मविश्वास की शक्ति प्रदान करें!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ