कहानी :- शांतिपूर्ण परिवार और झगडालु परिवार में अंतर जानिए। Story :- Know the difference between a peaceful family and a quarrelsome family
कहानी :- शांतिपूर्ण परिवार और झगडालु परिवार में अंतर जानिए
एक परिवार में शांति और दूसरे परिवार में कहल ये कैसे हो सकता है? आपने कभी सोचा है। हमारे घर मे हमेशा लड़ाई झगडे और दूसरे परिवार में हमेशा शांति बनी रहती है। आखिर वह कारण ही क्या है? जिसकी वजह से इन दोनों परिवार मे इतना अंतर होता है। चलिए जानते है --
कहानी :- शांतिपूर्ण परिवार और झगडालु परिवार में अंतर एक छोटी सी कहानी के माध्यम से। Happy family
एक परिवार में हमेशा लड़ाई झगडे होते थे। हमेशा छोटी से छोटी बातों पर भी लड़ाई झगडे शुरू हो जाते थे। एक दूसरे को सुनाने के लिए बस एक छोटी सी बात मिल जाए फिर क्या आवाजे इतना तेज कि उनकी आवाजे घर से भी बाहर सुनाई पड़े।
उसके पड़ोस मे एक और परिवार थे। उस परिवार मे हमेशा शांति बनी रहती है। पहले परिवार की महिला दूसरे शांतिपूर्ण परिवार से जलन करने लगी। हम इतने लड़ाई झगडे करते है और वे लोग इतना सांथ कैसे रह सकता है।
एक दिन पत्नी ने पति से कहा :- सुनो जी हम इतने लड़ाई झगडे करते है और हमारे पड़ोसी मे शांति बनी रहती है। आप एक बार देख कर तो आइये आखिर वे लोग क्या करते है? उसका पति अपने पड़ोसी का घर झुप कर देखने लगा।
उसने अंदर देखा एक महिला पूछा लगा रही थी। अचानक किचन से आवाज आई। आवाज सुनकर महिला किचन की ओर गई। उसका पति जल्दी में अपने कमरे की ओर जा रहा था, वही रखा पूछा वाली बाल्टी उसके पैरों से लग गया जिसकी वजह से पूरा पानी फर्श पर फैल गया। उसकी पत्नी भी आ गई।
पति ने कहा :- आई एम सॉरी डार्लिंग। मेरी वजह से फर्श पर पानी गिर गया, मेरा ध्यान कंही और था जिसकी वजह से पानी गिर गया।
पत्नी :- आप सॉरी मत कहिये, इनमे मेरी गलती थी। मैंने ही बाल्टी बीच में रख दी थी। आई एम सॉरी।
वह व्यक्ति घर चला गया। आखिर उस परिवार में इतनी शांति होने का क्या राज है? पत्नी अपने पति से पुछती है।
पति :- मैंने जब उनके घर छुप कर देखा। वे दोनों हमारे जैसे नहीं है। वे लोग अपनी गलतियां स्वीकार कर जिम्मेदारी के सांथ काम लेते है। हम लोग तो अपने आप को ही सही और दूसरे को सही ठहराते हैं। जिसकी वजह से लड़ाई झगडे होते रहते है। बल्कि वंहा ऐसा नहीं होता है।
दोस्तों एक अच्छा रिलेशनशिप वहीं होता है जो एक दूसरे को समझे। हमेशा एक दूसरे को आगे ले जाए। अपने परिवार में किसी को नीचे दिखाने का मतलब स्वयं नीचे गिरना है। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपने परिवार के सांथ कैसा व्यवहार रखते हैं।
टिप्पणियाँ